तबाही मचाने आ गया एक और चक्रवाती तूफान दितवाह, कई राज्यो में अलर्ट जारी

नई दिल्ली , 28/11/2025 7:08:43 PM
Anil Tamboli
तबाही मचाने आ गया एक और चक्रवाती तूफान दितवाह, कई राज्यो में अलर्ट जारी

नई दिल्ली 28 नवम्बर 2025 - चक्रवाती तूफान सेनयार के कमजोर होने के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और नया तूफान दस्तक दे रहा है। यह तूफान दितवाह है। इसके चलते मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी आदि के तटीय जिलों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दाब क्षेत्र के गुरुवार को चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित होने से तमिलनाडु के उत्तरी और अन्य भागों, आंध्र प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट पर बना दबाव दोपहर तक हंबनटोटा (श्रीलंका) से लगभग 150 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व और बट्टीकालोआ (श्रीलंका) से 190 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। इसके बाद यह चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होकर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढेगा। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव में तमिलनाडु के उत्तरी जिलों और उत्तरी तटीय जिलों के साथ-साथ कावेरी डेल्टा और कुछ दक्षिणी जिलों में अगले 2-3 दिनों में तेज बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने पहले ही चेन्नई और इसके पड़ोसी जिलों जैसे तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें अगले दो दिनों तक 20 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इस बीच, चेन्नई, कडलोर, नागपट्टिनम, एन्नोर, कट्टुपल्ली, पुडुचेरी और कराईकल बंदरगाहों के लिए चेतावनी चार जारी की गयी है। वहीं, पांबन और तूतीकोरिन बंदरगाहों के लिए भी चेतावनी तीन जारी की गयी है।

APSDMA के अनुसार, वेदर सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और अगले 12 घंटों में इसके और मज़बूत होने की उम्मीद है। APSDMA ने एक रिलीज में कहा, "साइक्लोन दितवाह बन गया है और तेज हो रहा है। आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।" यह सिस्टम 29 नवंबर की शाम से 30 नवंबर की सुबह के बीच बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ता रहेगा।

साइक्लोन के असर के कारण शनिवार से तीन दिनों तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (SCAP) और रायलसीमा में भारी बारिश की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि चित्तूर, तिरुपति, नेल्लोर, प्रकाशम, YSR कडप्पा, अन्नामय्या और श्री सत्य साईं जिलों में 29 नवंबर से दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH