सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने की यह अपील, VIDEO जारी कर लोगो को किया इस बात के लिए आश्वस्त

सक्ती , 28/11/2025 6:45:22 PM
Anil Tamboli
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने की यह अपील, VIDEO जारी कर लोगो को किया इस बात के लिए आश्वस्त

सक्ती 28 नवम्बर 2025 - सक्ती के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने किसानों से अपील करते हुए एक वीडियो जारी किया है। जारी वीडियो के माध्यम से SP प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा है कि सक्ती जिले में इस वर्ष धान खरीदी कार्य सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने हेतु सक्ती पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सुरक्षा गश्त बढ़ाई गई है तथा किसी भी अवैध गतिविधि, अनाधिकृत संग्रहण, कालाबाज़ारी या धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नागरिकों तथा किसानों को धान खरीदी उत्सव में सतर्क और जागरूक रहकर शामिल होने की अपील करते हुए एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया है। वीडियो में SP प्रफुल्ल ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि..

01 - किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसों का लालच या गलत वादा किया जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

02 - खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित थाना /गश्ती दल को सूचित करें।

03 - किसानों की सुविधाओं व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

सक्ती पुलिस सभी नागरिकों को आश्वस्त करती है कि धान खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी और अपराधमुक्त बनाए रखने हेतु पुलिस निरंतर सतर्क है और हर स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए Dial 112 या नज़दीकी थाना से संपर्क करें।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH