बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर 11 रेल कर्मियों की मौत, पटरी की जांच के दौरान हुआ हादसा

देश विदेश , 27/11/2025 7:17:52 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर 11 रेल कर्मियों की मौत, पटरी की जांच के दौरान हुआ हादसा

युन्नान 27 नवम्बर 2025 - चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में गुरुवार सुबह एक भयानक ट्रेन हादसा हो गया। एक टेस्ट ट्रेन की चपेट में आकर 11 रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दरअसल, टेस्ट ट्रेन नंबर 55537 का इस्तेमाल भूकंप मापने वाले इक्विपमेंट की जांच के लिए किया जा रहा था। जांच के दौरान प्रांतीय राजधानी कुनमिंग में लुओयांगझेन स्टेशन पर एक मोड़ पर ट्रेन की चपेट में ट्रैक पर काम कर रहे श्रमिक आ गए।

ब्रॉडकास्टर चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) ने बताया कि रेलवे और स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन कार्रवाई शुरू की। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीमों को भेजकर राहत अभियान शुरू किया। हालांकि, कुछ ही घंटों में स्टेशन पर काम फिर से शुरू हो गया। घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में कुनमिंग के रेलवे अधिकारियों ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन पर सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं। जानलेवा क्रैश की सही वजह और घटनाओं का क्रम पता लगाने के लिए एक औपचारिक जांच चल रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH