छत्तीसगढ़ - धान मिसाई के दौरान थ्रेसर की चपेट में आया युवक, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

मुंगेली , 27/11/2025 2:45:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - धान मिसाई के दौरान थ्रेसर की चपेट में आया युवक, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

मुंगेली 27 नवम्बर 2025 - लोरमी ब्लाक के पुटुपारा गांव में धान मिसाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थ्रेसर मशीन में धान डालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे मशीन के अंदर जा फंसा और देखते ही देखते मशीन ने उसके पूरे शरीर को अंदर खींच लिया।

जानकारी के अनुसार, लोरमी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 पुटुपारा में यह हादसा पूर्व पार्षद धन्नु साहू के पुत्र महेंद्र साहू (30 वर्ष) के साथ हुआ। महेंद्र अपने खेत में धान मिसाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान धान को थ्रेसर में डालते समय उसका पैर अचानक फिसल गया। पैर फिसलते ही वह सीधे थ्रेसर मशीन में गिर पड़े और देखते ही देखते मशीन ने उन्हें पूरी तरह अंदर खींच लिया।

हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर मशीन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे सामान्य तरीके से बाहर निकालना संभव नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने जेसीबी मशीन बुलाकर शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ही महेंद्र का शव मशीन से बाहर निकाला जा सका। यह दृश्य इतना भयावह था कि प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए और परिजन घटनास्थल पर ही बदहवास होकर रोने लगे।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा कार्रवाई की और शव को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद महेंद्र साहू का शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से पुटुपारा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH