छत्तीसगढ़ - चरित्र शंका में अधेड़ की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

रायगढ़ , 27/11/2025 2:20:47 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चरित्र शंका में अधेड़ की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

रायगढ़ 27 नवम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरित्र संदेह के चलते एक अधेड़ ग्रामीण की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को तालाब में फेंक दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चोटीगुड़ा के सराईजोखा बस्ती की है।

जानकारी के अनुसार, सराईजोखा बस्ती में रहने वाले 55 वर्षीय राजाराम राठिया की बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। मृतक के सिर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर ग्रामीणों ने चरित्र संदेह को हत्या की संभावित वजह बताया है।

ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह जब वे तालाब की ओर गए तो वहां उन्होंने शव देखा जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लाश मिलने की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस एक संदेही दिल कुमार राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH