छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा , 26/11/2025 8:54:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर 26 नवम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ कुएं में एक युवक की लाश मिली है. युवक दो दिनों से लापता था. वहीँ अब उसका शव संदिग्ध अवस्था में कुएं में मिला है. युवक के सिर में चोट के गहरे निशान मिले हैं। मामला जिले के दरिमा थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान हरेंद्र सिंह (22 वर्ष) के रूप में हुई है। हरेंद्र सिंह दरिमा थाना क्षेत्र के कुम्हरता का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक़, हरेंद्र सिंह रविवार को बच्चे और ड्राइवर के साथ चारपहिया वाहन से पिकनिक मनाने मैनपाट गया था. ड्राइवर और बच्चे पिकनिक मनाने के बाद उसी दिन शाम में घर लौट आये लेकिन हरेंद्र सिंह वापस नहीं आया. उससे संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन नहीं हो पाया. आसपास उसे ढूंढा गया लेकिन उसका पता नहीं चला।

वहीँ, अब मंगलवार की शाम एक कुएं में हरेंद्र सिंह का शव तैरता मिला. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया. पुलिस को युवक के सिर में टांगी से वार के गहरे निशान मिले हैं. जिससे पता चलता है उसकी हत्या कर शव को कुए में फेंका गया है।

फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH