छत्तीसगढ़ - भैस चरा रहे चरवाहे को जंगल मे खिंच कर ले गई बाघिन, शरीर का आधा हिस्सा बरामद

कबीरधाम , 24/11/2025 2:09:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भैस चरा रहे चरवाहे को जंगल मे खिंच कर ले गई बाघिन, शरीर का आधा हिस्सा बरामद

कवर्धा 24 नवम्बर 2025 - चिल्फी थाना क्षेत्र के सूपखार जंगल में सिंघनपुरी निवासी गुनीराम यादव (65) शनिवार सुबह भैंस चराने निकले थे इसी दौरान घनी घास के भीतर छिपी बाघिन ने तेज झपट्टा मार कर हमला किया। बाघिन ने उन्हें गिराया और जंगल की दिशा में घसीट कर ले गई। घटना के समय उनके साथ मौजूद पोते ने पूरा हमला अपनी आंखों से देखा। अचानक हुए हमले से भयभीत पोता जान बचाकर गांव की तरफ भागा और परिवार को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही कवर्धा वन विभाग और कान्हा टाइगर रिज़र्व की संयुक्त टीमें रातभर सर्चिंग में जुटीं। घना जंगल, अंधेरा और वन्यजीवों की सक्रियता के कारण खोज अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। आखिरकार रविवार सुबह मध्यप्रदेश सीमा के भीतर जंगल में आधी देह बरामद हुई। घटनास्थल पर गहरे पंजों के निशान, घसीटने के रास्ते और खून के धब्बे मिले। वन विभाग ने माना कि हमला संभवतः उस बाघिन द्वारा किया गया, जो इलाके में अपने शावकों के साथ सक्रिय है। 

वन विभाग का कहना है कि जहां घटना हुई वह कान्हा कोर जोन का केंद्रीय हिस्सा है, जहां किसी भी प्रकार का मानव प्रवेश वन्यजीव सुरक्षा नियमों के विरुद्ध है। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में मुआवजे की संभावना बेहद कम होती है, क्योंकि नियमों के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश अवैध माना जाता है। विभाग ने परिजनों को सभी नियमों और प्रक्रिया की जानकारी दे दी है। घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है और संबंधित अधिकारियों से भी जानकारी साझा की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH