छत्तीसगढ़ - स्कूल में पढ़ाने के साथ अब आवारा कुत्तों पर भी नजर रखेंगे शिक्षक, इस सरकारी आदेश से मचा बवाल

रायपुर , 24/11/2025 2:35:44 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्कूल में पढ़ाने के साथ अब आवारा कुत्तों पर भी नजर रखेंगे शिक्षक, इस सरकारी आदेश से मचा बवाल

रायपुर 24 नवम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ में अब शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ स्कूलों के आसपास घूमने वाले आवारा कुत्तों पर भी नजर रखेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों के जेडी और डीईओ को आदेश जारी कर प्रत्येक स्कूल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश के अनुसार, शिक्षकों को स्कूल परिसर या उसके आसपास विचरण कर रहे आवारा कुत्तों की जानकारी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगर निगम के डाग कैचर को देनी होगी। इसके बाद स्थानीय प्रशासन की मदद से स्कूल में कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस निर्देश के जारी होते ही शिक्षकों में नाराजगी फैल गई है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई ने आदेश को अव्यावहारिक और शिक्षकीय गरिमा के विरुद्ध बताया है। उनका कहना है कि शिक्षकों पर पहले से ही कई गैर-शिक्षकीय कार्यों का बोझ है ऐसे में आवारा कुत्तों की निगरानी जैसी जिम्मेदारी देना अनुचित है। एसोसिएशन का तर्क है कि कुत्तों की निगरानी व नियंत्रण स्थानीय प्रशासन का काम है, जिसे शिक्षकों पर थोपना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षण कार्य पहले ही बाधित हो रहा है और इस तरह की अतिरिक्त जिम्मेदारियां शिक्षक समुदाय की कार्य क्षमता को प्रभावित करती हैं।

संगठन ने आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह निर्णय न तो व्यावहारिक है और न ही शिक्षा के हित में। इधर, आदेश लागू होने के बाद जिला स्तर पर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसके तहत नोडल अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं, शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि आदेश को वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH