मशहूर एक्ट्रेस के साथ भाजपा के पूर्व विधायक ने किया रेप, एक्ट्रेस ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

उत्तराखंड , 24/11/2025 1:25:20 AM
Anil Tamboli
मशहूर एक्ट्रेस के साथ भाजपा के पूर्व विधायक ने किया रेप, एक्ट्रेस ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

देहरादून 24 नवम्बर 2025 - सहारनपुर निवासी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर और ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सुरेश राठौर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों से ज्वालापुर से पूर्व भाजपा विधायक रहे सुरेश राठौर शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं और पूर्व विधायक की पत्नी और बेटी उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई है।

एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं उर्मिला सनावर सुरेश राठौर ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक की धर्म पत्नी। मैं मोदी जी, योगी जी से, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से गुजारिश करती हूं कि आपके पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी और 4 साल से मेरा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। उर्मिला सनावर ने आगे कहा कि सुरेश राठौर ने मुझे कही का नहीं छोड़ा।

मैं ये बोलती हूं महिलाओं के सम्मान में उर्मिला मैदान में, लेकिन मैं एक चलती फिरती एक जिंदा लाश हूं। आज मैं ये वीडियो बहुत टूट के बना रही हूं। 15 जून को मेरे पति सुरेश राठौर ने सहरानपुर ने पंजाब होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की कि उर्मिला मेरी पत्नी है। लेकिन अब परसो कहता है कि मेरी एक ही पत्नी है रविन्द्र कौर। मेरी कोई पत्नी नहीं है।

उन्होंने कहा कि सुरेश राठौर कहता है कि मेरे लिए सिंदूर की कीमत 5 रुपए है। सिंदूर की डिब्बी है। उसने औरतों को खिलौना समझ रखा है। मेरी जिन्दगी तबाह कर दी। वो हमारे समाज के लिए भगवाधारी बनता है। वो भगवाधारी नहीं, भगवाधारी के वेश में भेड़िया है, जिसने पता नहीं कितनी लड़कियों की इज्जत तार-तार कर दी।मेरी तो जिन्दगी बर्बाद कर दी सुरेश राठौर ने। और मैं दो साल से धक्के खा रही हूं न्याय के लिए।

मैं खुद सत्ता पार्टी की होने के बावजूद मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। मैंने हरिद्वार SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने यहां मैं अपना प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके पत्नी और बेटी ने मुझे ब्लैकमेल कर मेरी जिन्दगी बर्बाद कर दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH