शादी के 07 दिन बाद ही दुल्हन ने दूल्हे की कराई बेरहमी से हत्या, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश , 23/11/2025 1:24:00 AM
Anil Tamboli
शादी के 07 दिन बाद ही दुल्हन ने दूल्हे की कराई बेरहमी से हत्या, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

बस्ती 23 नवम्बर 2025 - यूपी के बस्ती जिले में एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां शादी के 7 दिन बाद ही दूल्हे की हत्या कर दी गई. ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी नई नवेली दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर डाली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव में अनीस नाम के व्यक्ति को गोली मार दी गई. गंभीर अवस्था में उसे अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया . जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. मृतक अनीस की इसी महीने 13 तारीख को गोंडा जनपद की रहने वाली रुखसाना से उसका निकाह हुआ था।

रुखसाना और रिंकू के बीच बीते 3 से 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. रुखसाना अनीस से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन घर वालों ने उस की शादी अनीस से करा दी. इस के बाद रुखसाना अपने प्रेमी रिंकू से अपने पति अनीस की हत्या की साजिश रची.  जिसके बाद रिंकू अपने साथी शिव के साथ रुखसाना के ससुराल पहुंचा. फिर अनीस को रास्ता पूछने के बहाने बुला कर गोली मार दी और फरार हो गया।

एसपी ने बताया कि रुखसाना का रिंकू नाम के लड़के के साथ कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जिसको लेकर उस ने अपने प्रेमी के साथ साजिश रची और अपने पति की हत्या करवा दी. फिलहाल तीनों अभियुक्तों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH