आज का राशिफल, दिनांक 22 नवम्बर 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 22/11/2025 2:37:10 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 22 नवम्बर 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 22 नवंबर 2025 -  ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 22 नवम्बर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 22 नवंबर 2025 गुरुवार को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए मेहनत और मौके दोनों लेकर आएगा। कोई ऐसा काम जो कई दिनों से अटका था, उसमें आगे बढ़ने का संकेत मिलेगा। नौकरी में आपकी नोटिस की जाएगी। पैसों को लेकर थोड़ा सावधानी जरूरी है। जल्दबाजी में खर्च न करें। रिश्तों में आज खुलकर बात करना अच्छा रहेगा, नहीं तो गलतफहमी पैदा हो सकती है।

वृषभ राशि - काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन आपका धैर्य ही आपकी ताकत बनेगा। परिवार में आज शांति और आराम का माहौल रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। किसी चीज की खरीदारी का मन बनेगा, लेकिन बजट देखते हुए फैसला करें। रिलेशनशिप में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा।

मिथुन राशि - आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स आज चमकेंगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी और मानी जाएगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। जरूरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्त या भाई-बहन किसी चीज में मदद मांग सकते हैं। आप आज सबकुछ अच्छी तरह संभाल लेंगे।

कर्क राशि - मूड थोड़ा इमोशनल रह सकता है लेकिन आपका फोकस काम में बना रहेगा। पैसों की स्थिति सुधरने के संकेत हैं और कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में किसी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा। सेहत में हल्की थकान या सिरदर्द संभव है। पानी और आराम जरूरी है।

सिंह राशि - आज आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। काम में लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा और लोग आपके फैसले मानेंगे। नौकरी में किसी बड़ी जिम्मेदारी का अवसर हाथ लग सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी पुराने परिचित से अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि - जिम्मेदारियां आज ज्यादा रह सकती हैं, लेकिन आप मजबूती से निभा लेंगे। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। परिवार में कोई छोटी-सी मांग आप पूरी कर सकते हैं, जिससे माहौल अच्छा रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन जरूरी चीजों पर ही खर्च होगा।

तुला राशि - आज आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी और कभी-कभी ऐसा लगेगा कि समय बहुत कम है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें। आज आप सब संभाल लेंगे। किसी डॉक्यूमेंट या जरूरी कागजी काम में फायदा होगा। शाम का समय रिलैक्सिंग रहेगा।

वृश्चिक राशि - आज नए मौके दरवाजा खटखटा सकते हैं। खासकर नौकरी और करियर में। बिजनेस वालों के लिए भी दिन अच्छा है। किसी मीटिंग या बातचीत से बड़ा फायदा मिल सकता है। रिश्तों में ईमानदारी आज बहुत काम आएगी। मन हल्का और पॉजिटिव रहेगा।

धनु राशि - किस्मत आज अच्छे से साथ देगी। अटके हुए काम अचानक आसानी से पूरे हो सकते हैं। किसी से लिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है या नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में प्रेम और समझ बढ़ेगी। दिन के अंत में कोई खुशखबरी संभव है।

मकर राशि - आज आपका मन कई चीजों को लेकर संवेदनशील रह सकता है, इसलिए भावनाओं में बहने से बचें। करियर और पैसा सही दिशा में जा रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। किसी पुराने दोस्त या जानने वाले से बात हो सकती है, जिससे मूड अच्छा होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि - ऊर्जा और गति दोनों आज आपके साथ हैं। जो भी काम आज शुरू करोगे, उसमें तेजी दिखेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन काफी अच्छा है। किसी कठिन विषय में समझ आएगी। ट्रेवल या बाहर जाने का प्लान बन सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी।

मीन राशि - आज आपके काम समय पर पूरे होंगे। किसी समझदार व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। परिवार और प्रेमी, दोनों का सपोर्ट मिलेगा। थोड़े खर्चे होंगे, लेकिन ज्यादातर जरूरी कामों पर। मानसिक शांति धीरे-धीरे बढ़ेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH