छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कबीरधाम , 22/11/2025 1:30:50 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कवर्धा 22 नवम्बर 2025 - कवर्धा जिले रानीदहरा में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के पास स्थित एक पुराने कुएं में नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम रानीदहरा का है, जहां सुबह पानी लेने पहुंचे ग्रामीणों ने सबसे पहले शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बोड़ला पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नवजात के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात कौन था, उसकी मां कौन है और उसे कुएं में क्यों या कैसे फेंका गया।

पुलिस आसपास के गांवों में जन्म से जुड़ी कोई जानकारी या संदिग्ध गतिविधि की तलाश कर रही है। बोड़ला थाना पुलिस का कहना है कि कुएं की गहराई, शव की स्थिति और आसपास के क्षेत्रों की जानकारी के आधार पर कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही, हाल के दिनों में किसी महिला की गर्भावस्था या अचानक प्रसव से जुड़ी घटनाओं की भी तलाश की जा रही है।

जांच टीम ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा, जिससे जांच आगे बढ़ाई जा सकेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH