छत्तीसगढ़ - भाजपा विधायक के पास आया सायबर ठगों का कॉल, डिजिटल अरेस्ट करने की हुई कोशस

रायपुर , 21/11/2025 7:06:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा विधायक के पास आया सायबर ठगों का कॉल, डिजिटल अरेस्ट करने की हुई कोशस

रायपुर 21 नवम्बर 2025 - साइबर फ्रॉड आये दिन किसी न किसी व्यक्ति को अपने झांसे में लेकर उनसे लाखों की ठगी कर रहे हैं। अब सायबर ठगों ने बीजेपी विधायक को धमकी दे डाली। सायबर ठग ने खुद को आईबी का अधिकारी बताकर विधायक के नंबर को पहलगाम आतंकी हमले में ट्रेस होने की बात कही। इतना ही नहीं आरोपी ने विधायक को पूछताछ के लिए आईबी ऑफिस भी तलब किया। आरोपी का काॅल कटने के बाद विधायक ने इसकी शिकायत तत्काल रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह से की है। ये पूरा मामला रायपुर राजधानी का है।

दरअसल बीजेपी विधायक और पूर्व सांसद सुनील सोनी के पास बीते बुधवार को एक काॅल आया था। काॅल करने वाले ने खुद को आईबी अफसर बताया। आरोपी ने बीजेपी विधायक सुनील सोनी से लंबी बातचीत के दौरान कहा कि उनका नंबर पहलगाम कश्मीर में हुये आतंकी हमले में ट्रेस किया गया है।

इस दौरान बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने अपना परिचय काॅल करने वाले को बताया, इसके बाद भी आरोपी धमकी देते हुये विधायक सुनील सोनी को पूछताछ के लिए आईबी ऑफिस आने को कहा। आरोपी से हुई लंबी बातचीत के बाद विधायक ने तत्काल इसकी सूचना रायपुर SSP लाल उमेद सिंह को दी।

बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आरोपी ने खुद को आईबी का अधीकारी बताया था और उसने पहलगाम आतंकी हमले में मेरे नंबर को ट्रेस करने की बात कही। मैने इसकी शिकायत रायपुर एसएसपी से कर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विधायक को धमकी भरा काॅल आने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस काॅल के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही धमकी देने वाले की तलाश भी कर रही है। वहीं, इस मसले पर रायपुर पुलिस किसी तरह का बयान देने से बच रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH