छत्तीसगढ़ - टाईल्स काटने के दौरान मिस्त्री की गर्दन कटर से कटी, मौके पर ही हुई मौत

दुर्ग , 21/11/2025 1:29:14 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - टाईल्स काटने के दौरान मिस्त्री की गर्दन कटर से कटी, मौके पर ही हुई मौत

दुर्ग 21 नवम्बर 2025 - भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आज सुबह टाइल्स काटने के काम में लगे एक मिस्त्री की गर्दन अचानक टाइल्स कटर मशीन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तवर ने बताया कि मृतक की पहचान योगेश शर्मा (34 वर्ष), पिता अमर सिंह शर्मा, निवासी फरीदनगर सुपेला, के रूप में हुई है। वह कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी घनश्याम वर्मा (60 वर्ष) के घर में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, योगेश टाइल्स कटर मशीन से टाईल्स काट रहा था। इसी दौरान एक टाइल फिसल गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ़्तार से चल रही मशीन सीधे उसकी गर्दन पर जा लगी। मशीन का ब्लेड गर्दन में गहरे तक घुस गया, जिससे वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा और कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जामुल थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की विवेचना जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड

छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस

छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..

छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द

छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप

देश मे कॉकरोच जनता पार्टी का जबरजस्त भौकाल, भारत में कॉकरोच X अकाउंट ब्लॉक 

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH