छत्तीसगढ़ - जेल में बंद पूर्व मंत्री की आँखों मे आई दिक्कत, इलाज के लिए मेकाहारा में किया गया भर्ती

रायपुर , 19/11/2025 8:42:06 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जेल में बंद पूर्व मंत्री की आँखों मे आई दिक्कत, इलाज के लिए मेकाहारा में किया गया भर्ती

रायपुर 19 नवंबर 2025 - पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को इलाज के लिए मेकाहारा लाया गया है। बताया जा रहा है कि लखमा की आंखों में दिक्कत काफी बढ़ गया था। जिसका यहां इलाज किया जाएगा। बता दें कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा को प्रवर्तन निदेशालय ने 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। 

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार किया था। पिछले 10 महीनों से जेल में बंद कवासी लखमा की आंखो में दिक्कत बढ़ रही थी। जेल में उचित उपचार नही मिल पाने की जानकारी उन्होने जेल में मिलने पहुंचे कांग्रेस नेताओं को दी थी।

जिसके बाद कांग्रेस ने जेल में बंद पूर्व मंत्री और छत्तीसगढ़ के छह बार के विधायक कवासी लखमा के इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया था। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और कुलदीप जुनेजा ने डीजीपी अरुण देव गौतम से मुलाकात कर कवासी लखमा को तुरंत इलाज मुहैया कराने की मांग भी की थी।

कांग्रेस का कहना था कि उनकी आंखों की समस्या का इलाज जेल में संभव नहीं है। रायपुर सेंट्रल जेल का अस्पताल रेफर कर चुका है, उन्हें बाहर इलाज की जरूरत है। इसे लेकर वो लगातार जेल प्रशासन से कह रहे हैं। लेकिन जेल प्रशासन या जिला प्रशासन की तरफ से कोई पुलिस बल नहीं दिया जा रहा है। जिससे कवासी लखमा के इलाज में देरी हो रही है।

कांग्रेस नेताओं ने 6 बार के विधायक रहे कवासी लखमा के इलाज में लापरवाही बरतने और सरकार के पक्षपातपूर्ण व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि इस शिकायत के बाद जेल में बंद कवासी लखमा को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल लाया गया है। जहां उनकी आंखो की इलाज किया जायेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH