थानेदार से शराब मंगवाना भाजपा मीडिया प्रभारी को पड़ा भारी, पार्टी ने जारी किया नोटिस

मध्य प्रदेश , 18/11/2025 10:20:36 AM
Anil Tamboli
थानेदार से शराब मंगवाना भाजपा मीडिया प्रभारी को पड़ा भारी, पार्टी ने जारी किया नोटिस

रायसेन 18 नवम्बर 2025 - सलामतपुर मंडल के भाजपा मीडिया प्रभारी हरिओम साहू अम्बाडी द्वारा विगत दिवस दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी को फोन कर शराब की बोतल मांगने के संबंध में एक ऑडियो सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए जिला अनुशासन समिति के संयोजक राकेश तोमर को निर्देश दिए कि संबंधित मीडिया प्रभारी को नोटिस देकर जवाब मांगा जाए, क्योंकि उनका यह कदाचरण पार्टी की छवि को धूमिल करने वाला है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अनुशासन समिति के संयोजक राकेश तोमर ने जिला अध्यक्ष शर्मा के निर्देशानुसार सलामत पुर मंडल के मीडिया प्रभारी हरिओम साहू को नोटिस देते हुए तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर हरिओम साहू के खिलाफ सख्त संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा सलामत पुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल को भी नोटिस के माध्यम से आगाह किया गया है कि उनके मंडल के मीडिया प्रभारी द्वारा इस प्रकार का कदाचरण किया गया जिसकी सूचना उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष या जिला कार्यालय को समय पर क्यों नहीं दी। उनसे भी इस विषय में जवाब कार्यालय को देना सुनिश्चित किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH