बड़ी खबर - पुलिस स्टेसन में ब्लास्ट, 09 पुलिसकर्मियों की मौत, दर्जनों घायल, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

देश , 15/11/2025 11:05:25 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - पुलिस स्टेसन में ब्लास्ट, 09 पुलिसकर्मियों की मौत, दर्जनों घायल, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

जम्मू 15 नवम्बर 2025 - दक्षिण श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात भीषण धमाका हुआ जिसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. थाने की इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया, कई वाहन धू-धू कर जल उठे और 300 फीट दूर तक इंसानी अवशेष बिखरे मिले।

शुक्रवार रात करीब 11.22 बजे हुए इस धमाके में अब तक 9 मौतों की पुष्टि हो चुकी है और 27 घायल अस्पताल में जिंदगी से जूझ रहे हैं, जिनमें कई की हालत बेहद गंभीर है. चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतनी तीव्रता वाला था कि आग और धुएं का गुबार आसमान में उठ गया. राहत दल को छोटे-छोटे लगातार धमाकों के कारण करीब एक घंटे तक अंदर प्रवेश करने में दिक्कत हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल जाँच एजेंसियां दो प्रमुख कोणों से इस घटना की जांच कर रही हैं और आशंका है कि पुलिस स्टेशन के भीतर रखी गई करीब 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक सामग्री में उस समय विस्फोट हो गया जब मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उसे सील किया जा रहा था. दूसरा और अधिक गंभीर कोण आतंकी हमले का है।

अधिकारियों को संदेह है कि परिसर में खड़ी एक जब्तशुदा कार में आईईडी (IED) लगाया गया था, जिसके विस्फोट ने अमोनियम नाइट्रेट के बड़े जखीरे को डेटोनेट कर दिया. जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े शैडो ग्रुप पीएएफएफ (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, जिसकी सत्यता की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH