सब्जी लेकर मंडी जा रहे किसानों की पिकअप पलटी, हादसे में तीन किसानों की मौत और 08 घायल

उत्तर प्रदेश , 01/11/2025 9:47:58 AM
Anil Tamboli
सब्जी लेकर मंडी जा रहे किसानों की पिकअप पलटी, हादसे में तीन किसानों की मौत और 08 घायल

बागपत 01 नवम्बर 2025 - उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सब्जी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे किसानों की पिकअप वैन मीठली गांव के पास पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना बागपत-मेरठ-सोनीपत हाईवे पर मीठली स्थित सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के पास हुई. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा पिकअप के एक्सल टूटने की वजह से हुआ. वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया।

थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि सभी किसान दौला गांव के रहने वाले थे और सब्जियां लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर बचाव अभियान चलाया और वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला. घटना में जन मोहम्मद उर्फ जानू (60 वर्ष), राजू (50 वर्ष) और अशफाक (45 वर्ष) की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे मेरठ रेफर किया गया है, जबकि बाकी सात को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH