छत्तीसगढ़ - सरकारी आवास में मृत पाए गए DIG सुरेश ठाकुर, डॉक्टरों ने बताई यह वजह

रायपुर , 31/10/2025 11:18:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी आवास में मृत पाए गए DIG सुरेश ठाकुर, डॉक्टरों ने बताई यह वजह

रायपुर 31 अक्टूबर 2025 - छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और SDRF एवं फायर सर्विसेज के DIG सुरेश कुमार ठाकुर का आकस्मिक निधन हो गया। रायपुर में अपने सरकारी आवास में सोते समय उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। यह दुखद घटना गुरुवार सुबह सामने आई जब वह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पाए गए। पूरे पुलिस विभाग और प्रशासनिक अमले में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, DIG सुरेश कुमार ठाकुर (गांवरे) की दो माह पहले ही रायपुर में पदस्थापना हुई थी। इससे पहले वे बिलासपुर जिले में पदस्थ थे। रायपुर आने के बाद वह अपने शासकीय आवास में अकेले रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी माधुरी सोम, जो कोरबा जिले में डिप्टी कलेक्टर हैं, वहीं पर रह रही थीं।

बुधवार की रात सुरेश कुमार ठाकुर ने घर में खाना खाकर सामान्य रूप से सोने गए थे। अगले दिन सुबह जब वे देर तक नहीं उठे तो चौकीदार ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर चौकीदार ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि अधिकारी बिस्तर पर अचेत पड़े हुए हैं। तुरंत पुलिस और अन्य अधिकारियों को सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH