छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, ब्लू वाटर में डूबने से दो छात्रों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर , 31/10/2025 6:44:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, ब्लू वाटर में डूबने से दो छात्रों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 31 अक्टूबर 2025 - नया रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां घूमने पहुंचे दो स्कूली छात्रों की ब्लू वाटर में नहाने के दौरान डूब गए हैं। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है, जिसके बाद से ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान जारी है। यह घटना माना थाना क्षेत्र का है। छात्रों की पहचान जयेश साहू और मृदुल वंजारिया के रूप में हुई है। दोनों छात्र कक्षा 10वीं में पढ़ते थे।

बताया जा रहा है कि 7 से 8 दोस्तों का एक ग्रुप आज ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान सभी ब्लू वाटर में नहाने उतरे, इसी दौरान जयेश और मृदुल गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथियों ने जब उन्हें पानी में डूबता देखा, तो शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। वहीं घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मामले की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने बताया कि डूबे लोगों की पहचान हो गई है। पहचान के आधार पर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सात-आठ बच्चे छत्तीसगढ़ स्कूल टाटीबंध में पढ़ाई करते हैं। वही स्कूल बंद होने के कारण इन सभी ने प्लानिंग करके नया रायपुर घूमने का फैसला किया था। पांच बच्चे एक जगह बैठकर चिप्स खा रहे थे, दो लोग पानी में गए। स्थानीय लोगों के रोकने पर कहा कि हमें तैरना आता है। दो डूबे छात्रों में से एक को तैरना नहीं आता था, उसे बचाते हुए दोनों डूब गए। मौके पर उपस्थित व्यक्ति ने बताया कि हम लोगों ने कोशिश की, लेकिन गहराई इतनी थी कि बचा नहीं पाए, फिर पुलिस को सूचना दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH