हॉटल टाउन हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो विदेशी कॉलगर्ल फरार, 04 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 31/10/2025 4:08:15 PM
Anil Tamboli
हॉटल टाउन हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो विदेशी कॉलगर्ल फरार, 04 गिरफ्तार

वाराणसी 31 अक्टूबर 2025 - छावनी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बुधवार को छापा मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी के दौरान दो विदेशी युवतियां दूसरे तल के कमरे की खिड़कियों से पड़ोस के मकान की छत पर कूदकर भाग निकलीं। होटल से चार युवतियों को गिरफ्तार किया गया। होटल मालिक, मैनेजर समेत अन्य को नामजद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि फरार युवतियां रसियन थीं। होटल में विदेशी युवतियों से देहव्यापार कराया जा रहा था।

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कादयान के नेतृत्व में दोपहर बाद करीब 2:30 बजे कैंट पुलिस ने जेएचवी मॉल रोड के पीछे स्थित होटल ‘टाउन हाउस’ पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां विदेशी और दूसरे शहरों की युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। मौके से दिल्ली की एक और कोलकाता की तीन युवतियां पकड़ी गईं। जबकि दो विदेशी युवतियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। करीब घंटे भर बाद भी कमरा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में कोई नहीं मिला। युवतियां खिड़की के रास्ते बालकनी से होते हुए पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता के छत पर पहुंचीं। उनके मकान से गली में कूदकर भाग निकलीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो इसकी जानकारी हुई।

होटल के भवन के मालिक सुमित शरीन हैं, जिन्होंने होटल का एग्रीमेंट दसमीत सिंह से किया था। इसके बाद दसमीत ने होटल अमन राय को किराए पर दिया। अमन ने होटल का नाम बदलकर ‘टाउन हाउस’ कर दिया। बाद में अमन राय ने संचालन की जिम्मेदारी पीयूष जायसवाल को दी। जिसने गाजीपुर निवासी उमेश यादव को मैनेजर बनाया। छापेमारी के दौरान उमेश यादव भाग निकला। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एसीपी कैंट की तहरीर पर ट्रेवेल डेस्क संचालक शिवम शर्मा समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की आरंभिक छानबीन में पता चला है कि फरार युवतियां रसियन थीं। हालांकि अभी इस बारे में पुष्टि नहीं की गई है। युवतियों के कमरे से मिले साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान और वीजा संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH