छत्तीसगढ़ में दिख रहा है चक्रवाती तूफान मोंथा का असर , इन जिलों में अगले 03 घंटे मे बारिश की संभावना

रायपुर , 31/10/2025 10:47:00 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में दिख रहा है चक्रवाती तूफान मोंथा का असर , इन जिलों में अगले 03 घंटे मे बारिश की संभावना

रायपुर 31 अक्टूबर 2025 - चक्रवाती तूफान मोंथा का असर फिलहाल समाप्त नहीं हुआ है. शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इसके अलावा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने और वज्रपात होने आशंका है।

वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा. 24 घंटे बाद एक नवंबर को वर्षा का क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा. मोंथा का अवशेष चिन्हित निम्न दाब के रूप में पूर्वी विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है. यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके साथ तो ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर गमन करते हुए निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में अगले 24 घंटे में परिवर्तित होने की संभावना है।

प्रदेश के कई इलाकों में अगले 3 घंटों के लिए मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जशपुर, बलरामपुर, में बादल गरजने, आकाशीय बिजली और तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. वहीं रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH