समुद्र तट से टकराया चक्रवाती तूफान मोंथा, 100 Kmph के रफ्तार से चल रही है हवा , हुई भारी तबाही

नई दिल्ली , 29/10/2025 2:13:02 PM
Anil Tamboli
समुद्र तट से टकराया चक्रवाती तूफान मोंथा, 100 Kmph के रफ्तार से चल रही है हवा , हुई भारी तबाही

नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2025 - बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मोंथा बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश और केंद्रशासित यानम के तटीय इलाकों से टकराया। टकराने के कुछ घंटे बाद यह कमजोर पड़ गया, लेकिन इसके असर से कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं ने तबाही मचा दी। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने सैकड़ों पेड़ गिरा दिए, बिजली व्यवस्था ठप कर दी और फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया।

आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक कोनासीमा जिले के मकानगुडेम गांव में ताड़ का पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। राज्य में 38,000 हेक्टेयर में खड़ी फसलें और 1.38 लाख हेक्टेयर में बागवानी फसलें नष्ट हो गई हैं। लगभग 76,000 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है।

सरकार ने आपदा को देखते हुए 22 जिलों में 3,174 शेल्टर होम्स बनाए हैं। विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और तिरुपति एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द की गईं जबकि दक्षिण मध्य रेलवे ने 120 ट्रेनें कैंसिल की हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए NDRF की 25 टीमें तैनात की गई हैं।

मोंथा अब ओडिशा की ओर बढ़ गया है। गोपालपुर बंदरगाह पर आवाजाही रोक दी गई है और 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा सरकार ने 5,000 से अधिक कर्मियों और कई रेस्क्यू टीमों को तैनात किया है। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 30 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने विशेष राहत आयुक्त कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा की और कहा राज्य खतरे में नहीं है, लेकिन सभी टीमें अलर्ट पर हैं। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंध्रप्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है। मंत्रालय ने कहा कि सभी प्रभावित राज्यों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए पूरी सहायता दी जा रही है।

अब मोंथा का असर पश्चिम बंगाल में दिखने लगा है। 24 परगना, मेदिनीपुर, बीरभूम, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक चेतावनी जारी की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH