जीजा की हत्या करने के लिए साली ने दी 50 हजार की सुपारी, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 29/10/2025 1:36:18 PM
Anil Tamboli
जीजा की हत्या करने के लिए साली ने दी 50 हजार की सुपारी, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर 29 अक्टूबर 2025 - मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक साली ने अपने ही जीजा की हत्या की साजिश रचकर उसे मरवा दिया। पुलिस ने इस सुपारी किलिंग का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के लिए ₹50,000 में सौदा तय हुआ था। 

पुलिस ने बताया कि बरहटा गांव की रहने वाली आरोपी सुष्मा उर्फ निधि साहू अपने ही जीजा सृजन साहू की हत्या करवाने की साजिश रची थी। शुरुआती पूछताछ में निधि ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया, लेकिन पुलिस ने जब जांच को आगे बढ़ाया तो रीछा निवासी साहिल पटेल का नाम सामने आया। साहिल ने कबूल किया कि निधि ने अपने जीजा की हत्या करवाने के लिए उसे 50,000 की सुपारी दी थी।

बताया जा रहा है कि निधि ने 20,000 अग्रिम दिए थे और साहिल ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर ग्राम घोघरा के जंगलों में सृजन साहू की चाकूओं से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पत्थरों में दबाकर छुपा दिया गया ताकि कोई साक्ष्य न मिल सके। 

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक सृजन साहू का शव, स्विफ्ट कार, दो चाकू, खून से सने कपड़े और अन्य सामग्री बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो इस पूरे हत्याकांड में शामिल थे। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238, 61 (2) (क) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH