छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलो में शिक्षकों की छटनी शुरू, नौकरी से निकाले गए 07 शिक्षक सहित 11 कर्मचारी

बेमेतरा , 27/10/2025 3:44:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलो में शिक्षकों की छटनी शुरू, नौकरी से निकाले गए 07 शिक्षक सहित 11 कर्मचारी

बेमेतरा 27 अक्टूबर 2025 - बेमेतरा जिले में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक संवेदनशील घटना सामने आई है। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कार्यरत 7 प्री-प्राइमरी शिक्षिकाओं और 4 आयाओं की सेवा रविवार को अचानक समाप्त कर दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में इन्हें बुलाकर आदेश सौंपे गए। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और एक शिक्षिका बेहोश हो गई जिसे ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, इन शिक्षिकाओं और आयाओं की नियुक्ति वर्ष 2022-23 में की गई थी। उनके मानदेय का भुगतान जिला खनिज न्यास (DMF) फंड से किया जाता था। बताया गया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से वेतन का भुगतान नहीं हुआ, जिससे शिक्षिकाएं आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। उन्होंने कई बार जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

रविवार को अवकाश के दिन जब उन्हें DEO कार्यालय बुलाया गया, तो अधिकांश को उम्मीद थी कि शायद अब बकाया वेतन का समाधान निकलेगा। लेकिन इसके विपरीत उन्हें सेवा समाप्ति का आदेश सौंप दिया गया। आदेश में कहा गया है कि खनिज न्यास और अन्य स्रोतों से भुगतान की व्यवस्था संभव नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह कर्मचारी नियमित नियुक्ति पर नहीं थे, बल्कि अस्थायी व्यवस्था के तहत कार्यरत थे। उन्होंने कहा, “इन शिक्षिकाओं के जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। शिक्षकों की नई व्यवस्था जल्द की जाएगी और रुका हुआ वेतन भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा।

वही शिक्षिकाओं का कहना है कि उन्होंने पूरी निष्ठा से काम किया, लेकिन न तो उन्हें समय पर वेतन मिला और अब बिना पूर्व सूचना सेवा समाप्त कर दी गई। एक शिक्षिका ने कहा, “हम पिछले कई महीनों से बिना वेतन बच्चों को पढ़ा रहे थे, लेकिन आज हमें नौकरी से ही निकाल दिया गया। यह हमारे लिए दोहरी मार है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH