स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने क्वारेंटाइन सेंटर्स की व्यवस्था की समीक्षा की , हॉट-स्पॉट क्षेत्रों से आए श्रमिकों पर रखी जायेगी विशेष नजर

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने क्वारेंटाइन सेंटर्स की व्यवस्था की समीक्षा की , हॉट-स्पॉट क्षेत्रों से आए श्रमिकों पर रखी जायेगी  विशेष नजर
रायपुर 01 जून 2020 - पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस से सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ गांवों में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर्स की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के हॉट-स्पॉट क्षेत्रों से लौटे श्रमिकों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रवासी मजदूरों की स्किल-मैपिंग करने के भी निर्देश दिए, ताकि उनके कौशल और प्रशिक्षण के आधार पर स्थानीय स्तर पर रोजगार की व्यवस्था की जा सके। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि क्वारेंटाइन अवधि पूरी करने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति दें। संदिग्धों के सैंपल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही छोड़ें। घर लौटने के बाद भी उन्हें अगले दस दिनों तक होम-क्वारेंटाइन में रहने और इसके दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाने कहा। ऐसे लोगों की निगरानी के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, जनगणना कर्मियों और साक्षरता प्रेरकों की टीम बनाने का सुझाव भी उन्होंने दिया। टी एस सिंहदेव ने क्वारेंटाइन सेंटर्स में भोजन, आवास, पेयजल, साफ-सफाई, मास्क एवं साबुन की उपलब्धता, सेनिटाइजेशन, स्वास्थ्य जांच और सैंपल कलेक्शन की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने क्वारेंटाइन सेंटर्स में रह रहीं गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों का प्रोटोकॉल के मुताबिक टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद से पोषण आहार भी उपलब्ध कराने को कहा है। क्वारेंटाइन अवधि में डिलीवरी होने पर नव प्रसूता और नवजात को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए। श्री सिंहदेव ने क्वारेंटाइन सेंटर्स के लिए मास्क और सेनिटाइजर की खरीदी स्वसहायता समूहों से करने को कहा है। प्रदेश की अनेक स्वसहायता समूहों की महिलाएं बड़े पैमाने पर मास्क और सेनिटाइजर बना रही हैं। उन्होंने क्वारेंटाइन सेंटर्स में सेवाएं प्रदान कर रहे ग्रामीणों और कार्मिकों को पर्याप्त सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने और उनकी सेहत का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने क्वारेंटाइन सेंटर्स में संक्रमण की संभावना वाले लोगों के सैंपल कलेक्शन के दौरान सावधानी बरतने, सैंपलों की समुचित लेबलिंग और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लैब भेजने कहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH