छत्तीसगढ़ - बहन को आशिक के साथ देखकर आपा खोया भाई, चाकू से गोदकर उतार दिया मौत के घाट

दुर्ग , 25/10/2025 1:14:39 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बहन को आशिक के साथ देखकर आपा खोया भाई, चाकू से गोदकर उतार दिया मौत के घाट

दुर्ग 25 अक्टूबर 2025 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मातर कार्यक्रम के दौरान हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यहां मातर कार्यक्रम देखने पहुंचा युवक अपनी प्रेमिका के साथ गांव में घूम रहा था, जिसके लड़की के भाई के दोस्तों ने देख लिया। इस बात की जानकारी लड़की के भाई को मिलते ही उसे ये बात नागवार गुजरी और भाई ने तैश में आकर बहन के प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रानीतरई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम रेंगाकठेरा निवासी खूबी राम साहू मातर का कार्यक्रम देखने गुरूवार रात खर्रा गांव गया था। खूबीराम का इसी गांव में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि रात को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, और दोनों गांव में साथ घूम रहे थे। इसी दौरान युवती के भाई के दोस्तों ने दोनों को साथ देख लिया। जिसकी सूचना उन्होने जाकर भाई को दे दी। 

आरोपियों ने शुक्रवार की तड़के खूबीराम को ढूंढ निकाला जो कार्यक्रम स्थल के पास ही मौजूदा था। जिसके बाद आरोपियों ने उसे वहां से थोड़ी दूरी पर सूनसान जगह पर ले गए और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही रानीतरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह होते-होते सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं दो अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
देश मे कॉकरोच जनता पार्टी का जबरजस्त भौकाल, भारत में कॉकरोच X अकाउंट ब्लॉक 
देश मे कॉकरोच जनता पार्टी का जबरजस्त भौकाल, भारत में कॉकरोच X अकाउंट ब्लॉक 
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH