छत्तीसगढ़ - दिवाली के दिन भारी बवाल, पत्थरबाजी के बाद पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील
सूरजपुर , 20-10-2025 1:18:54 PM
Anil Tamboli
सूरजपुर 20 अक्टूबर 2025 - दिवाली के मौके पर सूरजपुर जिले में तनाव का माहौल है। दरअसल जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में रविवार को पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस को देख जुआरी भागने लगे, इसी दौरान एक युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक युवक के शव को कुएं से बाहर नहीं निकाला गया है। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे।
बता दें कि रात में ही ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया था और थाने में जमकर तोड़फोड़, पत्थरबाजी भी की, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने मामला शांत कराने लाठी चार्ज किया, जिससे कई ग्रामीण भी घायल हुए हैं। क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।
युवक के शव को अभी तक कुएं से बाहर नहीं निकाला गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज नेशनल हाइवे 43 पर चक्काजाम कर दिया है। लोग जयनगर थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे। स्थिति को देखते हुए जयनगर थाना पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी परिजनों और आक्रोशित भीड़ को लगातार समझाने का प्रयास कर रहे।
ताज़ा समाचार
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा