थाने के मालखाने से प्रधान आरक्षक ने पार की नगद सहित लाखो के जेवर, खुलासे के बाद विभाग में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 16-10-2025 7:34:58 PM
Anil Tamboli
थाने के मालखाने से प्रधान आरक्षक ने पार की नगद सहित लाखो के जेवर, खुलासे के बाद विभाग में मचा हड़कंप

बालाघाट 16 अक्टूबर 2025 - पुलिस सुरक्षा में रखी लाखों की राशि चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाने के मालखाने में रखी लगभग 50 लाख रुपये की राशि मालखाना प्रभारी ने ही पार कर दी। कई अहम दस्तावेज, सोने-चांदी के आभूषण भी गायब हैं, जिनकी कुल राशि करीब 80-85 लाख आंकी जा रही है।

ये राशि और जेवर करीब 32 आपराधिक मामलों में पुलिस ने जब्त किए थे। अमानत में खयानत के इस मामले से कोतवाली सहित विभाग में हड़कंप है। मालखाना प्रभारी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राजीव पंद्रे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत FIR दर्ज की गई है। हालांकि, उसे अब तक निलंबित नहीं किया गया है। विभागीय जांच शुरू करने के साथ पुलिस ने मालखाना काे सील कर दिया है। प्रधान आरक्षक राजीव पंद्रे पिछले दो साल से मालखाने की सुरक्षा संभाल रहा है। मालखाने की चाबी उसी के पास रहती है।

मालखाने में अलग-अलग अपराधों में विवेचना के बाद बरामद/जब्त की गई राशि, जेवर रखे जाते हैं। प्रधान आरक्षक राजीव पंद्रे लंबे समय से जब्ती की राशि पार कर रहा था। पुलिस प्रधान आरक्षक से पूछताछ कर रही है। मालखाना सहित कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपी राजीव पंद्रे को दो साल पहले कोतवाली के मालखाने की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी। वह मालखाना में रखी राशि कब से पार कर रहा था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH