मुंबई से छत्तीसगढ़ पंहुची महाराष्ट्र पुलिस ने बलविंदर सिंह को उठाया, अब मुंबई में होगी पूछताछ

सरगुजा , 08/10/2025 2:17:57 PM
Anil Tamboli
मुंबई से छत्तीसगढ़ पंहुची महाराष्ट्र पुलिस ने बलविंदर सिंह को उठाया, अब मुंबई में होगी पूछताछ

अंबिकापुर 08 अक्टूबर 2025 - देशभर के निवेशकों से मिस्टर मिंट क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और संचालक को मुंबई पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंबिकापुर के बलविंदर सिंह छाबड़ा (बल्ली) को उसके घर से पकड़ा और ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है। यह प्रकरण ठाणे शहर के मुंब्रा थाना में जुलाई 2025 में दर्ज किया गया था।

FIR में अंबिकापुर के बलविंदर सिंह छाबड़ा सहित कई संचालकों के नाम शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने इससे पहले रायपुर के बेबीलोन होटल से प्रमोद साहू और राहुल भदोरिया को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि मिस्टर मिंट के संचालकों ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी टोकन और कृत्रिम एक्सचेंज बनाए। कंपनी ने सेबी और आरबीआई के नाम पर जाली दस्तावेज तैयार किए और निवेशकों को भारी मुनाफे का झांसा दिया।

इस घोटाले में बड़ी राशि का निवेश हुआ है। कंपनी ने अपनी विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सेलिब्रेटिज से प्रचार भी कराया था। वहीं एक फर्जी कंपनी रजिस्टर कराकर दावा किया था कि उसे सेबी और RBI से लाइसेंस प्राप्त है।

सरगुजा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस के अधिकारी यहां आए थे। उन्होंने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी ने पूरे प्रकरण की शिकायत की थी। इसी आधार पर मुंब्रा पुलिस ने संचालकों के खिलाफ धारा 316 (2), 316 (5), 318 (4), 351 (3), 352, 3 (5) BNS और महाराष्ट्र प्रोटेक्शन ऑफ इन्टरेस्ट ऑफ डिपॉजिटर एक्ट 1999 के तहत अपराध पंजीकृत किया था।

सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने बताया कि मुंब्रा (महाराष्ट्र) पुलिस थाना में दर्ज प्रकरण को लेकर वहां की पुलिस आई थी। प्रकरण में नामजद व्यक्ति को हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस वापस लौट गई है।

JSR

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH