स्कूल जा रही 12वी की छात्रा के साथ रेप, आरोपी ने बगीचे में दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 08/10/2025 1:57:14 PM
Anil Tamboli
स्कूल जा रही 12वी की छात्रा के साथ रेप, आरोपी ने बगीचे में दिया वारदात को अंजाम

रीवा 08 अक्टूबर 2025 - रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में सुबह करीब दस बजे घर से साइकिल से स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। छात्रा के घर से लगभग दो किलोमीटर दूर बगीचे के पास पहुंचने पर एक आरोपी उसके पास आया और साइकिल में ताला लगा दिया। इसके बाद वह उसे सूनसान बगीचे के पीछे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब नाबालिग छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पीड़िता के परिजन गढ़ थाना पहुंचे जहां घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसके बाद रीवा से महिला पुलिस अधिकारी को बुलाया गया। पीड़िता का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल रीवा में कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित BNS की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की सरकारी विद्यालय में कक्षा 12 की छात्रा है। वह रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकली थी। रास्ते में बगीचे के पास आरोपी इरफान नामक युवक ने उसकी साइकिल रोककर ताला लगाया और चाबी अपने पास रख ली। इसके बाद नाबालिग को जबरन झाड़ियों के पीछे ले जाकर दुराचार किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी युवक नाबालिग छात्रा को जानता था और लगातार उसका पीछा कर रहा था लेकिन नाबालिग उसे पहचानती नहीं थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH