गांजा तस्करी का फरार आरोपी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेता गिरफ्तार, चार साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

मध्य प्रदेश , 06-10-2025 10:39:10 PM
Anil Tamboli
गांजा तस्करी का फरार आरोपी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेता गिरफ्तार, चार साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

अनूपपुर 06 अक्टूबर 2025 - अनूपपुर जिले के कोतमा पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग में गानों के एलबम निर्माता और अभिनेता अजय त्रिपाठी जो कि गांजा तस्करी के आरोप में बीते चार वर्षों से फरार था आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी अजय त्रिपाठी के विरुद्ध मामला इतना गंभीर था कि उसकी गिरफ्तारी को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में भी आश्वासन प्रश्न लगाया गया था।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतमा पुलिस ने NDPS एक्ट 2021 के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि अजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ी फिल्मों और एलबमों में काम करता था और पिछले चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। दरअसल 17 मार्च 2021 को कोतमा थाना अंतर्गत केवई पथरौड़ी के पास एक क्षतिग्रस्त अर्टिगा कार से 111 पैकेटों में 219 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया था। इस मामले में कार चालक सोनू उर्फ हेमराज सपहा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था जबकि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड अजय त्रिपाठी फरार चल रहा था।

कोतमा थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी को उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अजय त्रिपाठी पहले भी ओडिशा के सोहेला थाना क्षेत्र में NDPS एक्ट के एक अन्य मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है जहां उससे मामले में और भी पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH