माता के दरबार मे भक्त ने लगाई मुख्यमंत्री बनने की अर्जी, अजीबोगरीब अर्जी पढ़ कर अधिकारी भी हैरान

मध्य प्रदेश , 05-10-2025 1:07:31 AM
Anil Tamboli
माता के दरबार मे भक्त ने लगाई मुख्यमंत्री बनने की अर्जी, अजीबोगरीब अर्जी पढ़ कर अधिकारी भी हैरान

देवास 05 अक्टूबर 2025 - हे मां देववासिनी..देख तेरे शहर की हालत क्या बना दी इन नेताओं ने। विधायक, सांसद, महापौर को बुद्धि दे मां। फ्लैक्स, होर्डिंग लगाकर सुंदर शहर को बदसूरत बना दिया। मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटा दे मां। अधिकारियों को शक्ति दे...मेरी यह मांग पूरे देवासवासियों की मांग है, इसे पूरा करना मां...। माता टेकरी पर विराजित माता तुलजा-भवानी और चामुंडा माता से यह अर्जी लगाई एक शहरवासी ने। शनिवार को खुली दानपेटी में जब यह पत्र निकला तो अधिकारी भी मुस्कुराने लगे और तेजी से पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

दरअसल, नवरात्र के बाद शनिवार को माता टेकरी पर दानपेटी खोली गई। इसमें नकद धनराशि व आभूषणों के अलावा भक्तों की लिखी चिट्ठियां भी निकलीं। कुछ चिट्ठियां इतनी रोचक थी कि पढ़ने वाले भी पढ़ते रह गए।

देवास के ही एक युवक ने मां से मांग की कि माता मैं मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं, लेकिन फिलहाल नौकरी की जरूरत है। 2025 के अंत तक सरकारी या गैर सरकारी संस्थान में किसी अच्छे पद पर नौकरी लगवा दो मां। मैं आपकी नगरी में निवास करने वाला तुच्छ प्राणी हूं...मुझे सफल करो मां। इसी तरह एक अन्य युवक ने नौकरी लगवाने संबंधी चिट्ठी मां के नाम लिखी। एक युवती ने चिट्ठी में लिखा कि अगले साल में अधिकारी बनकर आऊंगी मां।

एक चिट्ठी ने युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से हुई पीड़ा लिखी। युवक ने लिखा कि माता रानी मैं अपनी पत्नी से दुखी हो गया हूं। न तो अच्छा खाना बनाती है न ही मेरे दिए उपहारों से खुश होती है। जब देखो लड़ाई करती है, गलत बात बोलती है। या तो आप उसे मेरी जिंदगी से दूर कर दो। मैं पत्नी से बहुत तंग आ चुका हूं। एक व्यक्ति ने पक्का मकान दिलाने की मांग की तो किसान ने मां से पानी की अरज लगाई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH