सक्ती - कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर FIR दर्ज होते ही भाजपा हुई हमलावर, KK चंद्रा ने की यह मांग

सक्ती , 03-10-2025 9:58:00 PM
Anil Tamboli
सक्ती - कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर FIR दर्ज होते ही भाजपा हुई हमलावर, KK चंद्रा ने की यह मांग

सक्ती 03 अक्टूबर 2025 - जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर FIR दर्ज होते ही भाजपा आक्रामक हो गई हैं। सक्ती जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि विधायक बालेश्वर साहू ने किसानों की खून-पसीने की कमाई पर डाका डाला है। विधायक बालेश्वर साहू और उनके सहयोगी गौतम राठौर द्वारा फर्जी हस्ताक्षर, ब्लैंक चेक और बैंक दस्तावेजों का दुरुपयोग कर वर्ष 2015 से 2025 तक 42 लाख 78 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई है।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि यह एक सुनियोजित अपराध और भ्रष्टाचार का चरम उदाहरण है। विधायक साहू ने ग्राम फरसापाली निवासी राजकुमार शर्मा, उनकी पत्नी रीता शर्मा और मां जैतिन शर्मा के नाम से संचालित बैंक खातों से छलपूर्वक रकम निकालकर किसानों को आर्थिक रूप से बर्बाद करने का कृत्य किया है। पुलिस की जांच में अपराध के तथ्य सामने आ चुके हैं, गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं और आगे की विवेचना में कई बड़े खुलासे होने बाकी हैं।

कृष्णकांत ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो किसानों की हितैषी होने का ढोंग करती है, लेकिन असल में उन्हीं किसानों की गाढ़ी कमाई लूटने वाले व्यक्ति को विधायक बनाकर बैठी है। यह कांग्रेस पार्टी की जन विरोधी मानसिकता और दोहरे चरित्र को उजागर करता है। कृष्ण कांत चंद्रा ने कहा कि विधायक बालेश्वर साहू का अपराधिक इतिहास किसी से छिपा नहीं है।

पिछले दिनों पड़ोसी से मारपीट के मामले में उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। एक वर्ष पूर्व एक बुजुर्ग शंकर प्रसाद राठौर से कालर पकड़कर मारपीट करने का आरोप है, जिसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।

दो-तीन साल पहले राजकुमार शर्मा के घर घुसकर साहू ने उनके परिवार से मारपीट की थी, जिसका सीसीटीवी सबूत मौजूद है और मामला न्यायालय में लंबित है। उन्होंने कहा, “ऐसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी ने विधायक बनाया हुआ है- यह कांग्रेस के लिए शर्मनाक है और किसानों के साथ विश्वासघात का प्रमाण है।

कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि कांग्रेस तत्काल बालेश्वर साहू को विधायक पद और पार्टी से निष्कासित करे। विधायक की शीघ्र गिरफ्तारी हो, क्योंकि अपने पद का दुरुपयोग कर वे सबूत नष्ट कर सकते हैं। पीड़ित किसानों को पूरा हर्जाना और न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन, ऋण पुस्तिकाएं और अन्य दस्तावेज़ भी बालेश्वर साहू ने छल-कपट से अपने पास रख लिए थे। जांच होने पर यह भी सामने आएगा कि अनेक किसानों के नाम पर फर्जी ऋण भी उठाया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH