दशहरा के दिन बड़ा हादसा, ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर नदी में गिरी, 10 लोगो की मौत और कई लापता

मध्य प्रदेश , 03/10/2025 1:25:53 AM
Anil Tamboli
दशहरा के दिन बड़ा हादसा, ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर नदी में गिरी, 10 लोगो की मौत और कई लापता

खंडवा 03 अक्टूबर 2025 - मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दशहरा के दिन एक भयानक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। पंधाना थाना क्षेत्र के पाडल फाटा गांव के पास आबना नदी पर मूर्ति विसर्जन करके लौट रही लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं।

घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के लोग दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर अपने गांवों की ओर लौट रहे थे। ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत करीब 20-25 लोग सवार थे। ट्रैक्टर पुल पार कर रहा था, अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली तेज बहाव वाली नदी में समा गई।

नदी का बहाव इतना तेज था कि तुरंत बचाव संभव नहीं हो सका। मौके पर पहुंची पंधाना पुलिस, जिला प्रशासन की टीम और स्थानीय SDRF यूनिट ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया। अब तक 4-5 शव नदी से बरामद किए जा चुके हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। घायलों को खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि ड्रोन और गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की संख्या 10 से अधिक हो सकती है, जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH