छत्तीसगढ़ - पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े चाकू मार कर महिला कर्मी की हत्या, वारदात से ईलाके में मची सनसनी

सरगुजा , 02/10/2025 1:41:00 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े चाकू मार कर महिला कर्मी की हत्या, वारदात से ईलाके में मची सनसनी

अंबिकापुर 02 अक्टूबर 2025 - इस वक्त सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा दिनदहाड़े महिला कर्मचारी की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने पम्प पर काम कर रही युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। युवती इस हमले में घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के चोपड़ापारा स्थित कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप की है।

पीड़िता युवती आज सुबह काम पर पेट्रोल पंप पहुंची थी। इसी बीच एक युवक आया और अपने पास रखा चाकू निकालकर युवती पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस घटना के बाद युवती लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गई। आरोपी युवक घटना के बाद मौके से भागने की फिराक में था। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से आरोपी का चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस पेट्रोल कर्मचारियों और मृतक युवती के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही अंबिकापुर पुलिस गिरफ्तार आरोपी से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जाँच कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही पता चल पायेगा कि हत्या की वजह क्या थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH