आरती के दौरान दुर्गा पंडाल में घुसी तेज रफ्तार बस, हादसे में 15 लोग घायल, 07 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 01/10/2025 2:17:05 AM
Anil Tamboli
आरती के दौरान दुर्गा पंडाल में घुसी तेज रफ्तार बस, हादसे में 15 लोग घायल, 07 की हालत गंभीर

जबलपुर 01 अक्टूबर 2025 - सिहोरा में मंगलवार की रात एक बस अनियंत्रित होकर दुर्गा पंडाल में घुस गई। इस हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 08 लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल सिहोरा से डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 07 घायलों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। हादसे के वक्त पंडाल में दुर्गा पूजा चल रही थी, जिसके कारण वहां काफी भीड़ थी। बस के घुसते ही भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

उप पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बस क्रमांक MP 49 P 0251 कटनी से जबलपुर की ओर आ रही थी तभी ब्रेक में गड़बड़ी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पंडाल में घुस गई। हादसे में घायल हुए छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार सिहोरा जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सिविल अस्पताल सिहोरा में भर्ती घायलों के उपचार की जानकारी चिकित्सकों से ली। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश मेडिकल कॉलेज अधिकारियों को दिए। साथ ही SDM एवं संयुक्त कलेक्टर अनुराग सिंह को मेडिकल कॉलेज में तैनात रहने के निर्देश दिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH