छत्तीसगढ़ - शादी में DJ बजवाना एक परिवार को पड़ा भारी, समाज से किया गया बहिष्कृत

कबीरधाम , 30/09/2025 4:17:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शादी में DJ बजवाना एक परिवार को पड़ा भारी, समाज से किया गया बहिष्कृत

कवर्धा 30 सितम्बर 2025 - नया भारत डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है, लेकिन आज भी गांवों में कुप्रथाओं की जड़ें खत्म नहीं हो पा रही हैं. ऐसा ही एक मामला कुंडा थाना क्षेत्र के अखरा गांव से सामने आया है, जहां राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी और उनका परिवार बीते तीन सालों से सामाजिक बहिष्कार की पीड़ा झेल रहा है।

जानकारी के अनुसार, समाज के तथाकथित ठेकेदारों ने इस परिवार को समाज से बाहर कर दिया और गांव में हुक्का-पानी तक बंद करवा दिया है. इतना ही नहीं, फरमान जारी किया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस परिवार को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने निमंत्रण देगा तो उस पर 51 हजार और 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

इस सामाजिक बहिष्कार की वजह बेहद चौंकाने वाली है. दरअसल, राजेंद्र चंद्रवंशी अपने भतीजे की शादी में शामिल हुए थे. शादी में DJ बज रहा था, जबकि समाज में DJ पर प्रतिबंध है. इस पर समाज के नेताओं ने पूरे परिवार को बहिष्कृत कर दिया. जबकि हकीकत यह है कि पीड़ित परिवार अपने भतीजे से पिछले 20 सालों से अलग रहता है।

परिवार का कहना है कि गांव के दुकानदार उन्हें सामान तक नहीं देते. हैंडपंप से पानी भरने नहीं देते और गांव वाले बातचीत भी पूरी तरह से बंद कर चुके हैं. इस अमानवीय व्यवहार के चलते पूरा परिवार तीन वर्षों से अपमान और तिरस्कार का जीवन जीने को मजबूर है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH