सक्ती का सट्टा किंग बना मंगलू का बेटा विक्की नाउ??, चाचा सुदामा को पीछे छोड़ पँहुचा NO.1 पर,,

सक्ती , 26/09/2025 8:40:44 PM
Anil Tamboli
सक्ती का सट्टा किंग बना मंगलू का बेटा विक्की नाउ??, चाचा सुदामा को पीछे छोड़ पँहुचा NO.1 पर,,

सक्ती 26 सितम्बर 2025 - सक्ती कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पहले सट्टे के काले कारोबार पर मध्यम कार्यवाही करते हुए वार्ड क्रमांक 05 कॉलेज के पीछे रहने वाले कुख्यात सटोरिया सुदामा नाउ उर्फ सुदामा श्रीवास पिता छेदी लाल श्रीवास उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया था, इस कार्यवाही को मध्यम इसलिए कहा जा रहा है कि सुदामा नाउ के पास से पुलिस ने महज 200 रुपये की जप्ती की थी जबकि सुदामा नाउ रोज लाखो रुपयों का वारा न्यारा करता है।

सुदामा नाउ से मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आधार पर कई महीनों के बाद सक्ती पुलिस ने 23 सितम्बर को दो सटोरिया विजय श्रीवास उर्फ विक्की पिता मदन श्रीवास उर्फ मंगलू नाउ उम्र 34 वर्ष और तिलेश्वर श्रीवास पिता रूपसाय श्रीवास उम्र 26 को गिरफ्तार किया था।

इन दोनों सटोरियों ने पुलिस की पूछताछ में क्या कुछ उगला या फिर इनके पास से क्या कुछ बरामद हुआ इसकी जानकारी सक्ती पुलिस ने मीडिया से साझा नही की है। मगर दोनो के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6, 7 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया।

लेकिन ब्रम्हानंद के हाथ जो जानकारी लगी है उसके मुताबिक सटोरिया विजय श्रीवास उर्फ विक्की अपने पिता मदन उर्फ मंगलू श्रीवास और चाचा सुदामा नाउ के सट्टे के कारोबार को बढाने के लिए युवा पीढ़ी और नाबालिग बच्चो को रकम कई गुना होने की लालच देकर सट्टा खेलने का आदत डाल रहा है।

ब्रम्हानंद की माने तो यह सटोरिया विजय श्रीवास उर्फ विक्की अपने आपको युवाओं के बीच "विक्की भाई" के रूप में प्रेजेंट कर रहा है। वार्ड क्रमांक 05 में विक्की का खौफ इतना ज्यादा है कि लोग इनके काले कारनामे के बारे में कुछ भी बोलने से डरते है।

ब्रम्हानंद के मुताबिक मंगलू, सुदामा और विक्की भाई के पूर्वजों ने विरासत में ठठरे से बनी दुकान , टूटी सायकिल और उस्तरा सहित हजामत का सामान ही छोड़ कर स्वर्ग को रवाना हुए थे लेकिन आज इनकी संपत्ति इतनी है कि ED और IT कभी भी दबिस दे सकती है।

बाकी की खबर अगली कड़ी में..

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH