छत्तीसगढ़ - ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन मंगाया जहर , फिर उठाया यह खौफनाक कदम

सरगुजा , 25/09/2025 2:08:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन मंगाया जहर , फिर उठाया यह खौफनाक कदम

अंबिकापुर 25 सितंबर 2025 - सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता ने ऑनलाइन मंगाई गई सल्फास गोलियां खाकरखुदकुशी कर ली। मृतका का नाम निशा सिंह (34) बताया जा रहा है जो कि अंबिकापुर के नावापारा निवासी ठेकेदार सुधाकर सिंह (37) की पत्नी थी। आत्महत्या का मुख्य कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

निवासी वसुंधरा कॉलोनी में सुधाकर सिंह अपनी पत्नी और 14 साल व 8 साल की दो बेटियों के साथ रहते थे। कुछ महीने पहले उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिसमें कथित रूप से लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। इसके बाद परिवार के बीच तनाव और विवाद बढ़ गए।

बताया गया है कि निशा सिंह परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी और उन्होंने वसुंधरा कॉलोनी में अपने घर में रहने का फैसला किया। मंगलवार को उन्होंने ऑनलाइन सल्फास मंगाई और खा ली। कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके चलते उन्हें स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही निशा सिंह की मौत हो गई। बुधवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतका ने ऑनलाइन मंगाई गई सल्फास गोलियां खाईं, जो बेहद खतरनाक हैं और सामान्यत: अनाज को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH