छत्तीसगढ़ - इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग जारी किया अलर्ट

रायपुर , 25/09/2025 11:04:43 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग जारी किया अलर्ट

रायपुर 25 सितम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की है। बालोद जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है जहां तेज बारिश के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है जिसका असर अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ पर दिख सकता है। इससे बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग और राजनांदगांव सहित कुल 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है। यहां मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के अलग-अलग हिस्सों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। यहां भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि खतरे की तीव्रता अन्य जिलों की तुलना में कम आंकी गई है।

राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 25 सितंबर को एक और सिस्टम सक्रिय हो सकता है जिससे बारिश और तेज अंधड़ की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH