छत्तीसगढ़ - TI अनिल अग्रवाल ने पहले ली 30 हजार की रिश्वत, SP के फटकार के बाद वापस किये रुपए, हुए लाईन अटैच

बिलासपुर , 24/09/2025 2:15:45 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - TI अनिल अग्रवाल ने पहले ली 30 हजार की रिश्वत, SP के फटकार के बाद वापस किये रुपए, हुए लाईन अटैच

बिलासपुर 24 सितंबर 2025 - बिलासपुर जिले के तखतपुर थानेदार अनिल अग्रवाल पर महिला से 30 हजार रुपए लेकर FIR दर्ज करने और आरोपी को मुचलका देने के लिए भी 20 हजार रुपए लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने पर SSP रजनेश सिंह ने TI अनिल अग्रवाल को फटकार लगाते हुए पीड़ित महिला का पैसे वापस करवाया और TI अनिल अग्रवाल को तत्काल लाइन अटैच कर दिया।

बताया जा रहा है कि तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला छेड़खानी और लूटपाट की शिकायत करने थाने पहुंची थी। महिला के पति ने आरोप लगाया कि जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो TI अनिल अग्रवाल ने पहले FIR दर्ज करने से मना कर दिया।इसके बाद पीड़ित महिला ने एक युवक के माध्यम से संपर्क किया। तब केस दर्ज कराने के लिए TI अनिल अग्रवाल के नाम पर 30 हजार रुपए की डिमांड की गई। पीड़ित ने एडवांस में 10 हजार रुपए भी दिए। इसके बाद जाकर थाने में FIR दर्ज हुआ और फिर बाकी के रुपए दिए गए। वहीं आरोप ये भी है कि FIR में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट की धारा दर्ज न कर केवल छेड़खानी का अपराध दर्ज किया गया।

आरोप यह भी है कि पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तब TI अनिल अग्रवाल ने मुचलका देने के लिए आरोपी से 20 हजार रुपए ले लिए। पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत SSP रजनेश सिंह के कार्यालय पहुंचकर कर दी। जिसके बाद SSP ने थानेदार अनिल अग्रवाल को जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल महिला को पैसे वापस करने के निर्देश दिये।

जिसके बाद थानेदार ने महिला को पैसे वापस लौटा दिये। वहीं SSP ने इस मामले की जांच के बाद चर्चित थानेदार अनिल अग्रवाल को तत्काल लाइन अटैच कर दिया है।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH