आज का राशिफल, दिनांक 24 सितम्बर 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे 

धर्म / ज्योतिष , 24/09/2025 2:08:03 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 24 सितम्बर 2025 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे 

रायपुर 24 सितम्बर 2025 - 24 सितंबर का दिन बुधवार और शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणपति बप्पा और मां दुर्गा की पूजा करने से धन-धान्य बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 24 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 24 सितंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक मामले में आपको पूरी निगरानी बनाए रखनी होगी। किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। प्रेम जीवन में सहयोग की भावना बनी रहेगी। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी। आपका भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। 

वृषभ राशि - आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका किसी चल-अचल संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। 

मिथुन राशि - आज का दिन आपके में लिए धन के मामले में थोड़ा सावधान रहने को रहेगा। आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएं, तो आप उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखेंगे। यदि आप किसी वाहन आदि की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, जो लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, उनको थोड़ा सावधान रहना होगा। 

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। तकनीकी समस्या के कारण आप परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर कोई मुद्दा छिड़ सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च अधिक होगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। 

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका बिजनेस बेहतर चलेगा और आप अपने कुछ नई योजनाओं को लेकर कहीं बाहर भी जा सकते हैं। घर-परिवार में चल रही कलह फिर से सिर उठाएगी, जिससे आपने बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी माताजी से भी कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करनी होगी। 

कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा।

तुला राशि - आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपने ऊर्जा को सभी कामों में लगाएं, क्योंकि कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आपके पिताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है।  आप उनकी सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको बिजनेस से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है और आप कोई बड़ा जोखिम न ले।

वृश्चिक राशि - आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। यदि जीवनसाथी से आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। मित्रों और सगे संबंधियों से आपकी खूब पटेगी। आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। 

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपके मन में ईर्ष्या की भावना बनाए रखेंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। नौकरी को लेकर काम को लेकर परेशान चल रहे लोगों को मन मुताबिक काम मिलने की संभावना है। आप कोई प्रॉपर्टी से जुड़े मुद्दे को फाइनल कर सकते हैं। 

मकर राशि - आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कानूनी मामले में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। 

कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपनी आय और व्यय में भी तालमेल बनाकर चलना होगा। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप अपनी संतान के मन में चल रही इच्छाओं को जानने की कोशिश करेंगे। 

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको काम को लेकर टेंशन रहेगी और आपकी किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। जीवनसाथी को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। राजनीति में काम कर रहे लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे उनके जनसंपर्क में भी इजाफा होगा। आप अपने बॉस की बात को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

ताज़ा समाचार

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH