सक्ती के कुख्यात सटोरिया सुदामा नाउ के दो सहयोगी तिलेश्वर और विजय श्रीवास गिरफ्तार

सक्ती , 23/09/2025 9:14:11 PM
Anil Tamboli
सक्ती के कुख्यात सटोरिया सुदामा नाउ के दो सहयोगी तिलेश्वर और विजय श्रीवास गिरफ्तार

सक्ती 23 सितम्बर 2025 - सक्ती कोतवाली पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 06 और 07 के तहत की गई है। 

यह मामला तब सामने आया जब सक्ती पुलिस ने पूर्व में कॉलेज के पीछे वार्ड क्रमांक 05 के कुख्यात सटोरिया सुदामा नाउ उर्फ सुदामा श्रीवास पिता छेदी लाल श्रीवास, उम्र 40 वर्ष को सट्टा खेलाते रंगेहाथ गिरफ्तार कर सुदामा नाउ के कब्जे से सट्टा पट्टी सहित नगदी 220 रुपये और 01 मोबाइल बरामद कर सुदामा नाउ उर्फ सुदामा श्रीवास को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था।

इस मामले में SP अंकिता शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सट्टा खेलाने वाले के साथ-साथ सट्टा खेलने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। इसी कड़ी में ASP हरिश यादव और SDOP मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में विवेचना शुरू की गई। पुलिस जांच में पाया गया कि सुदामा नाउ उर्फ सुदामा श्रीवास के साथ तिलेश्वर श्रीवास पिता रूपसाय श्रीवास, उम्र 26 वर्ष निवासी मंद्रागोढ़ी और विजय श्रीवास उर्फ विक्की पिता मदन श्रीवास उर्फ मंगलू नाउ, उम्र 34 वर्ष, वार्ड क्रमांक 05, पुरेन्हापारा, सक्ती भी सट्टा खेल में संलिप्त थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें पकड़ लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

बता दे कि cgwebnews.in इस सटोरिया सुदामा नाउ को लेकिन लगातार खबर प्रकाशित करते रहा है। लेकिन सुदामा नाउ के खिलाफ कोई कार्यवाही नही होने से उसके हौसले बुलंद थे जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे उसकी औकात बता दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH