छत्तीसगढ़ - 9वी की छात्रा ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया यह आरोप

बिलासपुर , 23/09/2025 1:55:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 9वी की छात्रा ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया यह आरोप

बिलासपुर 23 सितम्बर 2025 - बेलतरा क्षेत्र के नेवसा स्थित सीता देवी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छात्रा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक शिक्षक ने कक्षा के बीचोंबीच बच्ची को बाल पकड़कर घसीटा और डंडे से पिटाई की थी। इस घटना से वह बेहद आहत थी। परिजनों का कहना है कि स्कूल की प्रिंसिपल और संबंधित शिक्षक छात्रा के साथ अक्सर सख्त और अपमानजनक व्यवहार करते थे। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

इधर, छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से पड़ताल की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जाती, तो बच्ची को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH