सड़क किनारे सो रहे एक ही परिवार के 07 लोगो को ट्रक ने कुचला, हादसे में 04 लोगो की मौत

उत्तर प्रदेश , 22/09/2025 1:49:46 PM
Anil Tamboli
सड़क किनारे सो रहे एक ही परिवार के 07 लोगो को ट्रक ने कुचला, हादसे में 04 लोगो की मौत

प्रयागराज 22 सितम्बर 2025 - प्रयागराज से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां ट्रक ने 7 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सोरांव थाना क्षेत्र में हुई है।

बताया जा रहा है कि परिवार बोलेरो में सवार होकर कानपूर से वाराणसी जा रहा था। तभी उनकी गाड़ी सोमवार देर रात खराब हो गई और रात होने की वजह से उनकी गाड़ी नहीं बन सकी। इसके बाद सभी रोड के किनारे गाड़ी खड़ी करके उसके आगे चादर बीछाकर सोने लगे।

सोमवार तड़के जब सभी लोग गाड़ी के आगे सो रहे थे। तभी ट्रक काल बनकर वहां आ पहुंचा और बोलेरो को टक्कर मारते हुए सभी को रौंदते हुए आगे निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह से चपट गई। वहीं इस हादसे के बाद पूरे रोड में चारों ओर खून ही खून नजर आने लगा। 

बताया जा रहा है कि इस हादसे में मौके पर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। स्थानीय और रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सोरांव पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं तीन घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH