आज का राशिफल, दिनांक 21 सितम्बर 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 21/09/2025 2:20:04 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 21 सितम्बर 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 21 सितम्बर 2025 - 21 सितंबर का दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में मान-सम्मान बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 21 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 21 सितंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि - आज के दिन आपकी लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी, वहीं आपकी किसी मित्र से कहासुनी भी होने की संभावना है। आपके अंदर अहम आने से आपके लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से पछतावा होगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके कामों में भी गिरावट लेकर आएगा। 

वृषभ राशि - आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर पूरा ध्यान देंगे। कोई बड़ा लक्ष्य बनाकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालें। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। 

मिथुन राशि - आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, उन्हें किसी मनचाहे फल की प्राप्ति होगी और उनकी पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है, लेकिन आप लापरवाही बिल्कुल ना करें, क्योंकि आपको कुछ विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और आप किसी समस्या को लेकर अपने अध्यापकों से भी बातचीत कर सकते हैं।

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए इनकम के पूर्ति के लिए रहेगा। धार्मिक कामों में आप आगे बढे़ंगे और आप अपने शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान देंगे। काम को लेकर यदि कुछ दिक्कत थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपने आलस को त्यागकर आगे बढ़ें। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी।

सिंह राशि - आज आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। आप किसी काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना रखें। आपको सोच समझकर किसी काम को करना होगा। कारोबार में कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाही ना करें। यदि आपने किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। 

कन्या राशि - आज आपको अपने किसी सहयोगी से कार्यक्षेत्र में खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें। आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नहीं योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। 

तुला राशि - आज आपको जिम्मेदारी से काम करना होगा और आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपसे वापस ले सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी से कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि - आज आपको किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क में पड़ने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में चली आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों का काम प्रगति पर रहेगा। आप अपनी संतान को पढ़ाई-लिखाई के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। 

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। यदि आपको कोई काम को लेकर समस्या है, तो आप उसे थोड़ा शांत रहकर मिटाने की कोशिश करें। आपके जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। 

मकर राशि - आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी में लोगों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ नये लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। परिवार में एकजुटता रहने से सभी सदस्य एक दूसरे के काम आएंगे। आप अपने घर और बाहर लोगों से तालमेल बनाकर रखें। 

कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। नौकरी में भी यदि आपको कोई समस्या है, तो आप अपनी बात अपने बॉस के सामने अवश्य रखें। आपको किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। 

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आप क्रिएटिविटी से काम करके लोगों को हैरान करेंगे और आपको अपने किसी शत्रु की बातों में आने से बचना होगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप अपने मन में किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, तो यह बात आपके परिवार के सदस्यों को बुरी लग सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH