छत्तीसगढ़ - शातिर महिला अमीना ताज गिरफ्तार, लोगो को ब्याज पर रुपए देकर करती थी ब्लैकमेल

कबीरधाम , 19/09/2025 1:34:15 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शातिर महिला अमीना ताज गिरफ्तार, लोगो को ब्याज पर रुपए देकर करती थी ब्लैकमेल

कवर्धा 19 सितम्बर 2025 - कवर्धा पुलिस ने लंबे समय से चल रहे सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के काले कारोबार का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी महिला अमीना ताज और उसके सहयोगी राकेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर जरूरतमंद लोगों को मोटे ब्याज पर रकम देकर कई गुना पैसा वसूलने, ब्लैंक चेक के सहारे धमकाने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप हैं।

पुलिस को एक प्रार्थी ने शिकायत दी थी कि उसने अमीना ताज से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। लेकिन इसके बदले उससे करीब 6 लाख रुपये वसूल लिए गए। इसके बाद भी आरोपी ने ब्लैंक चेक और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर लगातार प्रताड़ित किया।

अमीना ताज खुद को पुलिस में ऊंची पहुंच वाली बताती थी। वह लोगों को धमकाती थी कि अगर उन्होंने विरोध किया तो उनके आवेदन तक दर्ज नहीं होंगे। इस पूरे खेल में उसका सहयोगी राकेश साहू भी सक्रिय था, जो घर-घर जाकर जबरन वसूली करता और मारपीट कर लोगों में आतंक फैलाता था। हाल ही में एक वायरल ऑडियो सामने आया, जिसमें अमीना ताज पीड़ित को धमकाती हुई सुनी गई थी।

इस ऑडियो ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर दिया। दबिश के दौरान आरोपियों के घर और कार्यालय की तलाशी ली गई। पुलिस ने छापेमारी में उधारी लेन-देन के कागजात, पीड़ितों के ब्लैंक चेक, रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए। इसके अलावा अन्य चार पीड़ितों की शिकायतें भी जांच में शामिल की गई हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH