सक्ती SP अंकिता शर्मा के एक नोटिस पर अमेजन आया बैकफुट पर , पत्र लिखकर दी सफाई

सक्ती , 09/09/2025 7:31:03 PM
Anil Tamboli
सक्ती SP अंकिता शर्मा के एक नोटिस पर अमेजन आया बैकफुट पर , पत्र लिखकर दी सफाई

सक्ती 09 सितम्बर 2025 - ऑनलाइन चाकू की बिक्री के मामले में सक्ती पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिस पर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया बैकफुट पर आ गई है। सक्ती पुलिस ने चाकूबाजी से जुड़े एक मामले पर अमेजन इंडिया को नोटिस भेजकर पूछा था कि क्यों न आपको सह-आरोपी बनाया जाए? सक्ती पुलिस ने कई बिंदुओं पर जवाब तलब किया था।

सक्ती पुलिस की नोटिस के बाद अब अमेजन इंडिया ने अपना जवाब भेजते हुए यह आश्वासन दिया है कि वह पुलिस और जांच एजेंसियों की कार्रवाई में पूरा सहयोग करेगी। साथ ही पुलिस के दिए जाने वाले इनपुट पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि आर्म्स एक्ट के अंतर्गत आने वाले हथियारों को उनकी वेबसाइट पर न तो लिस्ट किया जाएगा और न ही बेचा जाएगा। कंपनी ने विस्तृत जवाब के लिए सक्ती पुलिस से और वक्त दिए जाने की मांग की है।

बता दे कि सक्ती जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया को यह नोटिस भेजा था। इस नोटिस में उन्होंने प्रतिबंधित चाकू की बिक्री को जन सुरक्षा के लिए एक गंभीर विषय करार दिया था। उन्होंने शस्त्र अधिनियम के हवाले से कहा था कि अमेजन इंडिया अपनी ई-कामर्स वेबसाइट जो चाकू बेच रहा है, वह निषिद्ध शस्त्र की श्रेणी में आता है।

SP अंकिता शर्मा ने नोटिस में कहा था कि ”कोई भी व्यक्ति बिना विधि अनुसार प्राप्त लाइसेंस के शस्त्र या गोला-बारूद का उपयोग, निर्माण, प्राप्ति, बिक्री, हस्तांतरण, मरम्मत, परीक्षण या बिक्री के लिए भंडारण नहीं कर सकता”. इस आधार पर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया या उसके निदेशक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान बनता है, क्योंकि अमेजन इंडिया न केवल ऐसे प्रतिबंधित शस्त्रों की बिक्री कर रहा है, बल्कि विक्रेताओं और वेयरहाउस के माध्यम से उन्हें भंडारित भी करता है।

SP अंकिता शर्मा द्वारा जारी नोटिस में कहा गया था कि इस प्रकार की लापरवाही से प्रतीत होता है कि अमेजन इंडिया अपनी सामाजिक और कानूनी जिम्मेदारियों से बच रहा है तथा समाज के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रहा है। सक्ती पुलिस ने नोटिस में यह भी लिखा था कि अमेजन इंडिया अब अपराधों को बढ़ावा देने वाला डोर-स्टेप डिलीवरी प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

सक्ती पुलिस के नोटिस के जवाब में ई-कामर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने कहा है कि वह कानून का पालन करने वाली कंपनी है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि वह पुलिस और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करती रहेगी। पुलिस जो भी विशेष इनपुट देगी उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कंपनी हर संभव मदद करेगी, ताकि यह सुनिश्चित हो कि आर्म्स एक्ट के अंतर्गत आने वाले हथियारों को उनकी वेबसाइट पर न तो लिस्ट किया जाए, न बेचा जाए और न ही डिलीवर किया जाए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH