आज का राशिफल, दिनांक 05 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 05-09-2025 2:55:32 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 05 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 05 सितम्बर 2025 - पंचांग के अनुसार, सितंबर माह के पांचवें दिन भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी रहेगी। साथ ही श्रवण नक्षत्र, धनिष्ठा नक्षत्र, शोभन योग, अतिगण्ड योग, कौलव करण और तैतिल करण का निर्माण हो रहा है। हालांकि, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के दिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा, लेकिन राशियों पर नवग्रहों का अच्छा-खासा प्रभाव पड़ेगा। आइए अब जानते हैं 5 सितंबर 2025 के राशिफल के बारे में।

मेष राशि - विवाहित जातकों की कुछ बातों के कारण उनका जीवनसाथी आहत हो सकता है। ऐसे में आपको अपने साथी से बात करते समय सावधान रहना होगा। इसके अलावा उनके सामने पुरानी बातों का बार-बार जिक्र न करें।

वृषभ राशि - हाल के दिनों में जिन विवाहित वृषभ राशिवालों का साथी से झगड़ा हुआ है, वो विवाद को हल करते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आप परिस्थिति को बिगड़ने से बचा नही पाएंगे। वहीं, जो लोग सिंगल हैं, वो अधिकतर समय अपनों से दूर अकेले में खुद के साथ समय बिताएंगे।

मिथुन राशि - शादीशुदा मिथुन राशि के जातकों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आएंगे। पार्टी के दौरान एक्स से मुलाकात होगी, जिसके बारे में साथी को पता चल जाएगा और उन्हें बहुत दुख होगा। इसके अलावा उनके मन में आपको लेकर असुरक्षा की भावना भी उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि - विवाहित कर्क राशि के जातक गुस्से में अपने साथी से कुछ ऐसे शब्द बोल सकते हैं, जो विवाद को ‘तिल-का-ताड़’ बना देंगे। इसलिए क्रोध पर काबू रखें और वाणी में नरमी लाएं।

सिंह राशि - शादीशुदा सिंह राशि के जातक अपने साथी के सामने किसी अन्य व्यक्ति से ज्यादा व खुलकर बातचीत न करें। इससे आपके प्रेमी के अंदर असुरक्षा की भावना उत्पन्न होगी, जिस कारण आपका रिश्ता प्रभावित होगा।

कन्या राशि - सिंगल कन्या राशि के जातकों से उनका कोई पुराना दोस्त अपने प्यार का इजहार कर सकता है। वहीं, विवाहित जातक अपने साथी से शुक्रवार की शाम वो बातें साझा करेंगे, जिन्हें बताने में पहले संकोच हो रहा था।

तुला राशि - सिंगल जातक नए रिश्ते की शुरुआत के लिए पहला कदम शुक्रवार को बढ़ा सकते हैं। वहीं, विवाहित जातक वैवाहिक जीवन की सारी खराब यादों को भूलकर शुक्रवार को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि - विवाहित वृश्चिक राशि के जातक जीवनसाथी के साथ मौसम का भरपूर लुत्फ उठाएंगे और पुरानी यादों को ताजा करेंगे। वहीं, जिनका हाल के दिनों में ब्रेकअप हुआ है, उन्हें एक्स से विवादों को दूर करने का मौका मिलेगा।

धनु राशि - विवाहित जातकों को जीवनसाथी से अपनी दिल की सारी बातों को साझा करने का अच्छा-खासा समय मिलेगा। यदि सिंगल जातक किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो दिन की शुरुआत में उनसे बात करना अच्छा रहेगा।

मकर राशि - उम्मीद है कि शुक्रवार को विवाहित मकर राशिवालों को कुछ ऐसी बातें पता चल सकती हैं जिनसे आपका दिल पूरी तरह से टूट जाएगा। इसके अलावा आप अकेला महसूस करेंगे और एक ही चीज के बारे में बार-बार सोचते रहेंगे। ऐसे में आप मानसिक बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि - वैवाहिक जीवन में शुक्रवार को परिस्थिति अनुकूल रहेगी। न तो पुराने विवाद परेशान करेंगे और न ही नई परेशानियां उत्पन्न होंगी। वहीं, जो लोग सिंगल हैं, उन्हें जीवनसाथी का साथ सितंबर माह के पांचवें दिन नहीं मिलेगा।

मीन राशि - विवाहित जातकों का जीवनसाथी संग विचारों का मतभेद शुक्रवार को होना संभव है। जिन लोगों की शादी तय हो चुकी है, उनका प्रेमी से वाद-विवाद सितंबर माह के पांचवें दिन हो सकता है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH